विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा बोले — अंडरपास बनने से हजारों लोगों को मिलेगा जाम और हादसों से राहत

बल्लभगढ़।
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आज मुजेसर रेलवे फाटक पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित अंडरपास निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, उद्योगपति, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुजेसर रेलवे फाटक क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। यह रेलवे फाटक देश की आजादी से पहले का बना हुआ है और यहां हर रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है। लंबे समय से लोगों को रेलवे फाटक बंद रहने के कारण भारी जाम, समय की बर्बादी और दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कई बार रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे भी हो चुके हैं। अब अंडरपास बनने के बाद लोगों को इन सभी परेशानियों से स्थायी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस अंडरपास के निर्माण से गांव मुजेसर सहित उद्योग क्षेत्र सेक्टर-24, 25, 22, 23 से लेकर सेक्टर-55 तक के लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके साथ-साथ उद्योग क्षेत्र में आने-जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों का आवागमन भी सुगम होगा। यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है और जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में लगातार बड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुजेसर अंडरपास परियोजना बल्लभगढ़-सोहना रोड रेलवे ओवरब्रिज के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके अलावा हाल ही में बल्लभगढ़-सोहना पुल को डबल करने के कार्य का भूमि पूजन भी किया जा चुका है, जहां निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी प्रकार आज से मुजेसर अंडरपास निर्माण कार्य को भी तेज गति के साथ शुरू कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 47 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी तथा निर्माण कार्य लगभग 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। अंडरपास बनने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को घंटों लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद रवि भगत, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज, पारस जैन, स्वराज भाटी, मार्किट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, सुभाष लाम्बा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप मथारू, मूलचंद मित्तल, महामंत्री अनुराग गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश, सुषमा यादव,रणवीर पहलवान, हरेराम प्रधान, पी.एल. शर्मा, धनसिंह लाम्बा, महावीर सैनी, तपन सिंह, सुमित गर्ग, सुनील कौशिक, हरीश गोरा प्रधान, राजकुमार तंवर, भारत शर्मा,सुरेंद्र शर्मा, कार्यकारी अभियंता हरियाणा रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कारपोरेशन से सचिन कुमार, एसडीओ संदीप कुमार, जेई राजकुमार, सफाई निरीक्षक जगवीर चौहान, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत, वीरेंद्र जाखड़, पवन कुमार, नन्द किशोर वैष्णव, बांके बिहारी, दिनेश मुदगिल, राजा लांबा, सुनील शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र नट, डॉ. महेश कुमार, शिव शंकर सहित गांव मुजेसर की सरदारी, बल्लभगढ़ के गणमान्य नागरिक एवं उद्योगपति मौजूद रहे।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *