बरेली/जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 04 किलो 177 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 की रात थाना सुभाषनगर पुलिस टीम माल गोदाम रोड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 04 किलो 177 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नन्नू पुत्र स्वर्गीय जसवंत निवासी सुभाषनगर बरेली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तराखंड क्षेत्र में डोडा छिलका सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्यूरो चीफ: रवि पाण्डेय
लोकेशन:बरेली,उप्र
मो न. 09897371874
