निर्विरोध भरत जारोली अध्यक्ष, रत्नांग शाह बड़ौदा,देवरामव्यास (गौशाला) रामावत (संस्थान) के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
भिंडर उपखंड अंतर्गत संचालित नागेश्वर ज्ञान विकास संस्थान द्वारा संचालित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला की साधारण सभा की बैठक गौशाला प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें गौशाला की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में योगेश कुमार जैन सेवानिवृत्त तहसीलदार, रामेश्वर लाल व्यास नियुक्त किए गए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मानमल मेहता द्वारा की गई। संस्थान संस्थापक सचिव श्याम चौबीसा ने बताया कि उपस्थित सभी सदस्यों ने भरत कुमार जारौली के नेतृत्व में कार्य कर रही कार्यकारिणी को ही नियमित रखने का सर्व समिति से अनुमोदन किया गया। गौशाला विकास को नए आयाम तक पहुंचने में मुख्य भूमिका का निर्वहन करने वाले व्यक्ति रत्नांग भाई शाह निवासी बड़ौदा को कार्यकारी अध्यक्ष एवं संत मिलन प्रमुख की जिम्मेदारी प्रदान करते हुवे कार्यकारिणी में देवराम व्यास बांसड़ा कार्यकारी अध्यक्ष (गौशाला) प्रेम शंकर रामावत मेनार ( संस्थान) कार्यकारी अध्यक्ष,महामंत्रीरमेश चंद्र सांगावत वकील मेनार,कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद लिखमावत जैन भिंडर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस मल मारू खेरोदा,मदन लाल चौबीसा उदयपुर,दूल्हे सिंह राठौड़ भीमका खेड़ा,रमेश चंद्र पगारिया मुंबई,उपाध्यक्ष नारायण लाल दियावत मेनार,गोवर्धन सिंह शक्तावत,कृष्ण गोपाल मुंदरा भिंडर,गोपाल कृष्ण चौबीसा भिंडर खेरोदा,संगठन मंत्री जगदीश चंद्र मेनारिया मेनार,शुभम कुमार मारू उदयपुर, भीमराज मेनारिया बाठेरा,हीरा लाल मेनारिया,भगवान लाल शर्मा केदारिया,सह मंत्री राजेश कुमार गर्ग बड़गांव,राजेश कुमार मेनारिया बांसड़ा,
प्रचार मंत्री प्रकाश चौबीसा हमीरपुरा,प्रेम शंकर पुष्करणा इंटाली , खुमान डांगी नारायण पूरा,हेमंत सोनी बंबोरा सदस्य नारायण लाल डांगी,हीरा लाल व्यास बांसड़ा,अशोक सिंह चौहान,नलपत सिंह, सहित 9 सदस्य का चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।अध्यक्ष जारोली ने सभी की सहमति व विगत वर्षों से जिन्होंने संस्थान प्रकल्प गौशाला को विकास के इस नये आयाम पहुंचने वाले व्यक्ति को संरक्षक व मार्ग दर्शक मनोनीत किया गए। जिनमें संरक्षक संत नारायण दास महाराज,कृष्ण किंकर महाराज,ईश्वर दास महाराज,रामेश्वर लाल व्यास,योगेंद्र कुमार जैन,कमल कुमार खुर्दिया,महेश कुमार उपाध्याय,मनोहर लाल उपाध्याय,सुख लाल साहू,भंवर लाल डी बोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम शंकर रामावत ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष भरत जारोली का जन्म दिवस व अपने पुत्र विक्रम व पुत्रवधू सोनू के वैवाहिक वर्षगांठ भी गौशाला प्रांगण में गोपूजन के साथ मनाया यह अनूठी पहल है। जारोली की मंशा अधिक से अधिक लोगों को गोशाला से जोड़ना है।
गोशाला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भरत कुमार जारोली को पाग, उपर्णा व सांवरिया सेठ की तस्वीर देकर दीर्घायु होने की कामना की।












रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान
