बागपत 22 मई2026—जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशों के क्रम में जनपद की गौशालाओं में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए गोवंशों के संरक्षण एवं राहत हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जनपद की विभिन्न गौशालाओं में गोवंशों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए कूलर, फुवारे, पंखे एवं अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
इसी क्रम में रटौल गौशाला, नगला बिहारी गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में वातावरण को अनुकूल बनाए रखने के लिए कूलर एवं फुवारे लगाए गए हैं, जिससे गोवंशों को गर्मी से राहत मिल सके तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गौशालाओं में गोवंशों के लिए स्वच्छ पेयजल, छाया, चारा तथा गर्मी से बचाव के सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि गोवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा गौशालाओं की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कराई जा रही है, ताकि गोवंशों को बेहतर संरक्षण, सुरक्षित वातावरण एवं भीषण गर्मी से पर्याप्त राहत उपलब्ध कराई जा ।

लोकेश कटारिया न्यूज रिपोर्टर बड़ौत बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *