हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन, गणमान्य हस्तियों ने की सहभागिता

फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में शनिवार, 16 मई को श्री अनिल अरोड़ा जी (मैसर्स क्रिएटिव एस्टेट लिंकर्स) के नेतृत्व में समस्त सैनिक कॉलोनी निवासियों के सहयोग से 20वां शनि जयंती महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
महोत्सव की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन एवं शनि देव की आराधना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर शहर की अनेक गणमान्य हस्तियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर हवन-पूजन में भाग लिया तथा भंडारा प्रसाद वितरण एवं व्यवस्था संचालन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय भजनों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरी तरह भक्तिरस में डूबा नजर आया।
आयोजक श्री अनिल अरोड़ा ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करते

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *