भींडर
वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी गुरुवार को ग्राम केदारिया स्थित प्राचीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। दर्शन के पश्चात विधायक डांगी मंदिर परिसर में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए।
भक्ति और अध्यात्म का संगम
विधायक डांगी ने मुंगाना व्यास पीठ के महंत श्री अनन्तदास जी महाराज के श्रीमुख से कथा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण किया। कथा के दौरान विधायक भावविभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के प्रसंग मन को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। अध्यात्म ही वह मार्ग है जो मनुष्य को शांति और सेवा की ओर अग्रसर करता है। कथा श्रवण के बाद विधायक ने महाराज श्री से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
शोक की अवधि के बाद,सार्वजनिक कार्यक्रमों में वापसी
गौरतलब है कि पिछले दिनों विधायक उदयलाल डांगी के पिता श्री मेघराज डांगी का निधन हो गया था। पिता के देवलोकगमन के बाद विधायक शोक संतप्त थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे। पिता की विदाई के बाद यह पहला अवसर था जब विधायक डांगी ने विधानसभा क्षेत्र के किसी सार्वजनिक और धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, ।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान
