तार्किक सोच और एप्टीट्यूड स्किल्स से सफलता की नई तैयारी।
फरीदाबाद:
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा बीबीए, डिजिटल मार्केटिंग एवं एफएसबी के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 21 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक गहन क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की गणितीय योग्यता, विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक क्षमता, समस्या समाधान कौशल एवं प्लेसमेंट तैयारी को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं एवं रोजगार संबंधी आवश्यक एप्टीट्यूड स्किल्स विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को Percentage, Profit & Loss, Simple and Compound Interest, Number System, Number Series, Blood Relations, Permutation & Combination, Mensuration, Puzzles, Syllogism तथा Direction Sense जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इंटरैक्टिव सत्रों, नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट एवं समस्या समाधान गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की गणना गति, तार्किक क्षमता एवं एप्टीट्यूड प्रश्नों को हल करने का आत्मविश्वास उल्लेखनीय रूप से बढ़ा। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता को और अधिक निखारा।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रबंधन अध्ययन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए एप्टीट्यूड एवं विश्लेषणात्मक कौशल का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एसडीआईईटी विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रबंधन अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों की तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्षता विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।
