पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर देना होगा विशेष ध्यान : नरेश शर्मा
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने पंजाब के विकास, युवाओं के भविष्य और आम जनता की समस्याओं को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल और तरक्की वाला राज्य बनाने के लिए सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देना होगा
उन्होंने कहा कि आज पंजाब का युवा बेहतर शिक्षा और रोजगार की तलाश में विदेशों की और जा रहा है जो चिंता का विषय है, यदि सरकार युवाओं के लिए अच्छे रोजगार तकनीकी शिक्षा और उद्योगों के नये अवसर पैदा करें तो पंजाब का नोजवान अपने ही प्रदेश में रहकर तरक्की कर सकते है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की धरती मेहनतकश लोगों की धरती है और यहां के युवाओं के प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत सिर्फ सही दिशा और अवसर देने की है
नरेश शर्मा ने कहा कि गांवों और शहरों में स्वास्थ्य सुविधाएं की स्थिति को और मजबूत करने की आवश्यकता है गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज नही मिल पाता जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर की जाए दवाइयों की व्यवस्था बेहतर बनाई जाएं और गरीब परिवारों को मुफ्त एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं उपाध्यक्ष करवाईं जाएं
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने यह भी कहा कि शिक्षा किसी भी समाज सबसे बड़ी ताकत होती है और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए गांवों के स्कूलों में आधुनिक शिक्षा, कंम्पयूटर लैब, खेल सुविधाएं और योग्य अध्यापकों की व्यवस्था की जाएं ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी आगे बढ़ सकें और अपने माता-पिता तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सकें
भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान करना भी सरकार की जिम्मेदारी है किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलें तथा अन्य लोगों को भ्रष्टाचार और परेशानियों से राहत मिले तभी प्रदेश में सही मायने मे विकास संभव होगा
पंजाब ने हमेशा देश को भाईचारे मेहनत और इंसानियत का संदेश दिया है उन्होंने युवाओं से अपील की है वे समाज, सेवा, शिक्षा और सकारात्मक कार्यों में भाग लें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें
अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय मानवाधिकार महासंघ हमेशा लोगों के अधिकारो, न्याय और समाज हित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा तथा जनता की आवाज़ बनकर हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ा रहेगा

