भारतीय मानवाधिकार महासंघ द्वारा आयोजित विशेष बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी भाईचारे और समाज सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा पदाधिकारियों और सदस्यों ने से कहा कि कोई भी कोई भी व्यक्ति या अकेले संगठन के पदाधिकारी या सदस्य अकेले सफलता हासिल नही कर सकता, बल्कि ऊंचाइयों तक नहीं पहुंचते हैं जो अपने साथियों के साथ मिलजुल कर ईमानदारी और विश्वास के साथ चलते हैं
नरेश शर्मा ने संबोधित करते हुएं संगठन के वक्ताओं से कहा कि आज समाज मे बढती नफरत, स्वार्थ और आपसी मतभेदों को खत्म करने के लिए एकता और भाईचारे की सबसे अधिक जरुरत है उन्होंने कहा कि जब संगठन के सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते है तब समाज में सकारात्मक बदलाव दिखाई देता है और लोगों का विश्वास भी मजबूत होता है
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार महासंघ हमेशा मानवाधिकारों की रक्षा, ग़रीब और जरुरतमंद लोगों की सहायता, युवाओं को जागरूक करने तथा समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए कार्य करता आया है आने वाले समय मे संगठन देशभर मे सामाजिक जागरूकता अभियान, नशामुक्त अभियान और युवाओं को जोड़ने के कार्यक्रम और तेज करेंगे
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की असली पहचान उसके पद या नाम से नही बल्कि उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और एकता से होती है
पदाधिकारी सुखविंदर सिंह, अमीर शर्मा कुलदीप शर्मा, रमन तंगरालीयां, राजेश कुमार प्रदीप कुमार, सोनू थापड़, तरसेम महाजन, बलविंदर कौर खालसा, हरमिंदर कौर, हरमिंदर कौर दसूहा, लेखराज, अमर सिंह चक, रमेश चन्द्र,विजय कुमार, सतपाल, विजय पाल,राजन सिंह, जसविंदर सिंह, यशपाल सिंह सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, बूटा राम, मनजीत सिंह, दलबीर सिंह, तजिंदर सिंह, मनू रामपाल, अंजू बाला, अल्का देवी, सीमा देवी, आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी ने मिलकर युवाओं को से अपील करते हुए कहा कि संगठन की असली पहचान उसके पद या नाम नहीं बल्कि उसके सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और एकता से होती है जो साथी अपने संगठन के साथ कंधे
कंधा मिलाकर चलते हैं यही सामाज में सम्मान और सफलता प्राप्त करते है पदाधिकारियों ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सामाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नशें, अपराध तथा सामाजिक बुराइयों से दूर रह कर देश और समाज के उज्जवल भविष्य के लिए आगे आए
सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मानवता की सेवा करने तथा समाज मे भाईचारा और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया बैठक का माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा तथा उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *