बुलंदशहर।
दिनांक 11-05-2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कचहरी परिसर में चैम्बर का ताला खोलने को लेकर वकीलों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई, जिसमें दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों के पैर में गोली लग गई। घटना से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल खतरे से बाहर हैं तथा उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद वकीलों से वार्ता कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राणा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर एवं समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही घायलों एवं उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटना में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्टर – अनूप शर्मा, बुलंदशहर
मोबाइल नं. – 8218716574

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *