बरेली/ आज दिनाँक 9 मई 26 आपातकाल में रेस्क्यू का प्रशिक्षण कार्यक्रम बाकरगंज में नूरी मदरसा निकट ईदगाह पर आयोजित किया गया।आयोजन सेक्टर वार्डेन अदनान रज़ा के सौजन्य से किया गया था।इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक श्री पंकज कुदेशिया ने आपात काल एवं आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने वन मैंन ह्यूमन क्रच, टू मैन ह्यूमन क्रच, टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट फोर हैंड सीट आदि का डेमो कराया।इसे अलावा बेहोश व्यक्ति या कैजुअल्टी को इमरजेंसी स्ट्रक्चर ड्रिल द्वारा सुरक्षित निकालने की भी ट्रेनिंग दी।

विशेष सहयोग प्रभागीय वार्डेन श्री दिनेश यादव उप प्रभागीय वार्डेन श्री अनिल शर्मा और पोस्ट वार्डन श्री असद जैदी का रहा।

इस अवसर पर आईसीओ श्री विशाल गुप्ता, श्री फिरोज हैदर, सेक्टर वार्डेन आकिब मिर्जा,नाजिम हुसैन, शान मोहम्मद, समीर रज़ा,संदेश वाहक मीरअफजल, का भी सहयोग रहा।साथ ही मदरसे के शिक्षकों और छात्रों ने प्रशिक्षण में उत्साह से सहभागिता की।

ब्यूरो चीफ,बरेली:रवि पाण्डेय
लोकेशन:बरेली,उप्र।
मो न 09897371874

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *