भारतीय मानवाधिकार महासंघ द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान अब पूरे देश मे तेजी से विस्तार कर रहा है मानवाधिकार की रक्षा, समाज मे एकता और आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से संगठन लगातार नये सदस्यों को जोड़ रहा है
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार, राजस्थान,महाराष्ट्र, उत्तराखंड गुजरात,छत्तीसगढ़ मजबूत पकड़ बनाने बाद अब पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी संगठन का जनाधार तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकताओं द्वारा गांव और शहरों में अभियान चलाया जा रहा है गांव और शहरों में लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है युवाओं और महिलाओं और समाजसेवी संगठन से जुड़ने को लेकर विषेश उत्साह देखने को मिल रहा है सदस्यता अभियान के तहत लोगों को उनके अधिकारों, सामाजिक न्याय और मानव सेवा के प्रति जागरूक किया जा रहा है
भारतीय मानवाधिकार महासंघ हमेशा गरीब जरूरतमंद और पीड़ितों की आवाज बनकर कार्य करता रहेगा आने वाले समय मे देशभर में संगठन की नई इकाइयों को गठन किया जाएगा ताकि हर राज्य और हर ज़िले में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत टीम तैयार हो सकें
संगठन के बढ़ते कदमों को देखते हुए लोगों मे नई उम्मीद जाग रही है

