आगरा की एत्मादपुर तहसील में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कुल 161 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। डीएम ने भूमि विवादों पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पाए जाने पर राजस्व टीम गठित कर तत्काल जांच व कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि समाधान दिवस पर कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी दें, पात्र लाभार्थियों का ऑन-स्पॉट पंजीकरण करें, दिव्यांगजन के लिए विशेष काउंटर लगाएं और किसानों को आधुनिक खेती व अनुदान योजनाओं से जोड़ें। डीएम ने कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, शिकायतकर्ता से संवाद कर उन्हें समाधान की जानकारी दी जाए। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें राजस्व, पुलिस, बिजली, पेंशन, राशन और अतिक्रमण से जुड़ी रहीं। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *