नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के तमाम क्षेत्रों में इन दिनों वन्यजीव जानवर देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते अभी हाल में ही एक दोपहिया वाहन की चपेट में आया तो दूसरे को पिजरे में बन्द कर दिया। तीसरी घटना भीमताल ब्लॉक के ग्राम रानीबाग इंद्रानगर की है जहाँ फिर पिजड़े में कैद हुआ वन्यजीव जानवर यह मामला काठगोदाम हल्द्वानी शहर के नजदीक का हे यह गांव शहर के नजदीक है जहां इस तरह वन्य जीवो का आना भविष्य के लिए चिंताजनक बना हुआ है। पिजरे में कैद होने के बाद भी वन्यजीव जानवर ऐसे गुर्रा रहा जैसे कि सामने वाले को फाड़ कर रख दें। इस दौरान भीमताल ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि जो आदमखोर वन्यजीव नही पकड़ा जाता वन विभाग पूरी तरह मुस्तेद रहे। उन्होंने कहा एक दिन तीन वन्यजीव जानवर का पकड़ना क्षेत्र के लिए बहुत ज्यादा चिंता करने का विषय है। जहां तहा वन्यजीव का दिखना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा वन विभाग लापरवाही न बरतें और समय समय पर निगरानी करते रहे। डॉक्टर बिष्ट का कहना है जंगल हमारा चोली दामन का जैसा है कभी घास, लकड़ी आदि के लिए तो कभी पानी आदि की लाइन आदि के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा गांव वाले काफी भयभीत हैं जागरूक रहने की आवश्यकता है। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता कमल कुलियाल ने भी आदमखोर वन्यजीव को पकड़ने की वन विभाग से मांग करते हुए ग्रामीण वासियों से सतर्क रहने की अपील की है कहा है जहाँ भी जाये एकत्र होकर जाये अकेले दुकेले न जाएं।
इधर वन्यजीव जानवर जो पिजरे में कैद हुआ उसको देखने के लिए ग्रामीण वासियों का तांता लग गया।


रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।
