मेडल जीतकर लौटी अर्पण कनौजिया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, गुरु गोरखनाथ मंदिर में सम्मान

गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज से अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी अर्पण कनौजिया ने शिष्टाचार भेंट की। अर्पण हाल ही में श्रीलंका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल जीतकर भारत लौटी हैं, जिससे पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गोरक्ष नगर की मंडल अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री सुश्री सपना श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। दोनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ महाराज ने अर्पण कनौजिया की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां खेल और योग के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। मंदिर परिसर में यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *