गोरखपुर।
विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर 12 अप्रैल 2026 को श्री काली माता मंदिर, गोलघर (गोरखपुर) में भक्ति और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे हनुमान चालीसा पाठ और हवन से हुई, जिसके पश्चात वंदे मातरम् के घोष के साथ चेतना तिराहे तक भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनय मल्ल, प्रदेश क्षेत्रीय महामंत्री श्याम बाबू शर्मा, प्रदेश मंत्री बंशीधर जायसवाल तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का संरक्षण जिला प्रभारी राधाकांत वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिनमें अजय कुमार दुबे, जयप्रकाश मिश्र, अजय शंकर त्रिपाठी, आनंद चंद्रधर द्विवेदी, योगेंद्र प्रताप नारायण गिरी, अजय कुमार विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष), डॉ. संतोष गुप्ता, कुमारी सपना श्रीवास्तव (प्रदेश क्षेत्रीय महामंत्री), लीला श्रीवास्तव (प्रदेश उपाध्यक्ष), मीरा दुबे, दीपमाला शर्मा (प्रदेश मंत्री), श्रीमती शैलेश सिंह (जिला अध्यक्ष), पुष्पा जैन (जिला महामंत्री मातृशक्ति), संतोष कुमार विश्वकर्मा, उमेश शर्मा, अशोक चटर्जी (जिला उपाध्यक्ष), रवि दुलारे कनौजिया (जिला महामंत्री), सत्येंद्र सिंह (महानगर अध्यक्ष) सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मातृशक्ति की ओर से प्रिया शुक्ला, संगीता शाही, शालू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, श्वेता सिंह, शशि प्रभा श्रीवास्तव, लाली देवी, सारिका सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता सराहनीय रही। वहीं आशीष निषाद, संदीप सैनी, नितेश गुप्ता, अमरनाथ मनी, विनोद कुमार यादव, प्रभात नाथ मिश्रा, के.के. मिश्रा, अनुपम त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, धीरज राय, चिन्मयानंद माल, शिवानंद श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, अंशुमान मिश्रा, कमल नयन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

मीडिया प्रकोष्ठ के राजकुमार आर्य की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। पूरे आयोजन के दौरान महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी जी महाराज (प्रदेश प्रभारी, किन्नर प्रकोष्ठ) का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा।

यह आयोजन संगठन की एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *