नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास मौसम का मिजाज बिगड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। पर पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मौसम के मिजाज बिगड़ने से ठंड का प्रकोप भी सताने लग गया है। वही बाहर से आये पर्यटक इतनी ठंड होने के बाद भी सरोवर झील में नोकविहार का लुत्फ उठा रहे हैं। हल्की हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। नैनीताल में जहां पर्यटकों का तांता लगा हुआ है वही जगह जगह जाम भी देखा जा रहा है। जिसके लिए हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। उसके बाद भी बाहर से आये पर्यटक उल्टे सुलटे वाहनों को चला कर जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ सरोवर नगरी के रमणीक स्थलों के अलावा जू, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, माँ नैना देवी मंदिर, हनुमान गढ़, भीमताल, सातताल आदि पर्यटक स्थलों में भी पर्यटकों का सुबह से ही जमावड़ा लगा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते स्थानीय दुकानदार के चहरे मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। आज शनिवार है कल रविवार है और अधिक संख्या में पर्यटकों की आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *