फरीदाबाद सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद के प्रबंधन अध्ययन विभाग के अंतर्गत संचालित समर्थ टेक्निकल क्लब द्वारा बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “इंडस्ट्री रेडीनेस” विषय पर एक ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन 1 अप्रैल को किया गया।

इस सत्र की मुख्य वक्ता VijayShri Attri रहीं, जो एक प्रतिष्ठित वकील, POSH-POCSO-DEI विशेषज्ञ, External Member POSH ICC, लर्निंग एंड डेवलपमेंट स्ट्रेटेजिस्ट, NLP कोच एवं मेंटल हेल्थ प्रमोटर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं, कार्यस्थल की नैतिकता, संचार कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता तथा निरंतर सीखने के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और इंडस्ट्री की वास्तविक अपेक्षाओं व करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

संस्थान के प्रधानाचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सत्र शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास से सशक्त बनाते हैं। वहीं, प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने अपने संदेश में कहा कि विभाग विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार के सत्र उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन समर्थ टेक्निकल क्लब, प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही। अंत में कार्यक्रम का समापन डॉ. स्नेहा शर्मा, संयोजक, समर्थ टेक्निकल क्लब द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य वक्ता एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी के सहयोग की सराहना की।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *