किसानों को बिना परेशानी मिले सुविधा, समय पर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश।
फरीदाबाद बल्लभगढ़ विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने मंडी में शुरू हुई गेहूं की आवक का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने, समय पर खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजीव बैंसला, एसडीएम मयंक भारद्वाज, मंडी सचिव इंद्रपाल, पारस जैन,फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण और मंडी के आढ़ती भी उपस्थित रहे।





फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।
