नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर राज्य आपदा प्रबंधन, पलायन, कृषि, लघु सिंचाई, मनरेगा तथा राज्य वित्त/क्षेत्र पंचायत निधि से संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने तमाम ग्रामीण क्षेत्र हैड़ियागांव, चकबहेड़ी और सलड़ी गांवों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने हैड़ियागांव और चकबहेड़ी के विद्यालयों का भी दौरा किया। बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद सलड़ी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक और जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया गया। डॉक्टर बिष्ट ने कहा शिक्षा के स्तर को अभी और सुधारने की आवश्यकता है।

ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने पर विशेष जोर दिया।

हैड़ियागांव में उन्होंने निर्माणाधीन चेकडैम, गुल तथा कृषि भूमि को जंगली जानवरों से बचाने के लिए की जा रही घेरबाड़ का निरीक्षण किया ।और कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने धिंघरानी क्षेत्र में बारिश के दौरान कृषि भूमि के कटाव और आवासों को खतरे की समस्या उठाई, जिस पर प्रमुख ने बरसात से पूर्व आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक प्रमुख ने सलड़ी में निर्माणाधीन पशु अस्पताल का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, जया बोहरा, नीलम आर्य, बीडीसी सदस्य देवेश कुमार, मोहित कुमार, अंकित आर्य, यशपाल आर्य, करण दनाई, बेलवाल, कमल कुल्याल, बीडीओ हर्षित गर्ग, पशु अधिकारी डॉ. दीक्षित, मोहन राम आर्य, लीला धर आर्य, कृष्ण कुमार सहित अन्य ग्रामीण, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *