60 लाख से अधिक की कीमत 203 ग्राम स्मेक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 60 लाख से अधिक की कीमत 203 ग्राम स्मेक के साथ महिला हुई गिरफ्तार कहा जाता है पुरुषों के साथ साथ महिला भी कंधा मिलाकर चलती है यह कहावत चरितार्थ होती हुई नजर आ रही है जहाँ पुरुषों ने नशातस्कर की बागडोर संभाली वही महिला भी किसी से पीछे नहीं एक महिला 40 वर्षीय कनिका पत्नी विजय निवासी शिव नगर ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने चेतावनी दी है चाहे महिला, हो पुरूष अगर वह तस्करी समेत किसी भी अपराध में लिप्त पाया गया तो उसकी जगह जेल की सलाखें हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम के तौर पर दिये हैं।
इसी दौरान एसएसपी ने कहा मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु पूरे जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान* चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

  चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध  प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी किये जाने पर महिला के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम

उ0नि0 मनोज कुमार TP नगर चौकी प्रभारी
हे0कानि0 पुष्पा देवी
कानि0 अनिल टम्टा
कानि0 तारा सिंह
हे0कानि0 कुन्दन कठायत (एसओजी)
कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी)

एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *