हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा मार्ग पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना ककरा गांव के पास करीब चार बजे हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ईसेपुर निवासी मोनू (30), उनकी पत्नी नीलम (28) और बेटी लक्ष्मी (10) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हरपालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही





हरदोई
