अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के आदेश के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25 मार्च 2026 को सर्किल ब्रहमपुरी, जनपद मेरठ के अंतर्गत थाना ब्रहमपुरी, टी.पी. नगर एवं परतापुर में तैनात मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा संयुक्त रूप से “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के शारदा रोड स्थित कनोहर लाल डिग्री कॉलेज के आसपास, थाना टी.पी. नगर क्षेत्र के एस.वी.एन. इंटर कॉलेज तथा थाना परतापुर क्षेत्र के मेट्रो स्टेशनों पर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया। टीम द्वारा पंपलेट वितरण कर महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया—

  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • 1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन
  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन
  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
  • 108 – एंबुलेंस सेवा
  • 102 – स्वास्थ्य सेवा

प्रमुख कार्यवाही:

  1. स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत 13 वाहनों का चालान एवं 02 वाहनों को सीज किया गया।
  2. पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों से संबंधित कुल 08 मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई।
  3. भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़/अभद्रता करने वालों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा-129 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
  4. प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *