मेरठ जनपद के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां आम उपभोक्ता गैस की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसी संचालकों की लापरवाही और मनमानी ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि एजेंसी डीलर न तो फोन उठाते हैं और न ही उपभोक्ताओं की शिकायतों पर ध्यान देते हैं। गैस गोदाम में पर्याप्त सिलेंडर होने के बावजूद उपभोक्ताओं को यह कहकर टाल दिया जाता है कि स्टॉक उपलब्ध नहीं है, जबकि हकीकत में खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। आरोप यह भी हैं कि कई उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को अचानक ब्लॉक बता दिया जाता है और उन्हें अप्रैल तक इंतजार करने की बात कही जाती है। इस बीच डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को ब्लैक में सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसकी कीमत ₹1200 तक बताई जा रही है। मजबूरी में लोग महंगे दामों पर सिलेंडर लेने को विवश हैं। उधर, क्षेत्र में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड की दुकानों में बड़े पैमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *