अवगत कराना है मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये गए मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ एवं एंटी रोमियो प्रभारी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, अस्पतालों एवं चौपालों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर1090/112/1098/181/1076/1930/102/108 तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, POCSO Act, लैंगिक उत्पीड़न, बाल श्रम एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया एवं मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी भी प्रदान की गई।
- थाना नौचंदी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों, मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
- थाना गंगानगर पुलिस द्वारा ग्राम छजुपुर में जागरूकता अभियान चलाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में समझाया गया तथा विभिन्न अपराधों के प्रति सचेत किया गया।
- महिला थाना मेरठ पुलिस की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा समाधान हेतु सुझाव दिए गए एवं हेल्पलाइन नंबरों व अधिकारों के प्रति जागरूक कर पम्पलेट वितरित किए गए।
- थाना देहलीगेट पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु सुझाव दिए गए।
- थाना भावनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई एवं पम्पलेट वितरित किए गए।
- थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मिशन शक्ति टीम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए।
- थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई तथा जागरूकता अभियान चलाया गया।
- थाना खरखौदा पुलिस द्वारा आर.जी.पी.जी. कॉलेज मेरठ में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
- थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों एवं अधिकारों की जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरित किए गए।
- थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
- थाना मेडिकल पुलिस द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक कर उनके अधिकारों एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई।





