फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़ान दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल के नगर परिषद होडल कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी देरी से आते हैं व प्रोपर्टी ID बनाने में धांधली की जा रही हैं। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री अनिल कुमार तहसीलदार होडल एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट व श्री देवेंद्र कुमार सेक्रेट्री नगर पालिका हथीन के साथ संयुक्त रूप से नगर परिषद होडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कुल 22 अधिकारी/कर्मचारी तैनात होने पाए गए। जिनमे 6 कर्मचारी समय पर हाजिर मिले, 8 कर्मचारी अन्य सरकारी कार्यो व अतिरिक्त चार्ज होने के कारण अन्य अतिरिक्त तैनाती पर जाने पाए गए व 7 कर्मचारी देरी से कार्यालय आये व 2 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अतिरिक्त कार्यालय में CM विंडो, सामान्य शिकायतें, जन्म म्रत्यु व विवाह पंजीकरण से सम्बंधित लंबित मामलों का रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2026 में बनाई गई प्रोपर्टी ID से सम्बंधित माह अनुसार रिकॉर्ड लेकर रेंडमली कुछ PID का रिकार्ड लेकर मौका पर जाकर निरीक्षण किया गया। जिनमे 2 प्रोपर्टी ID ऐसी पाई गई जिनमे पहले भूमि का प्रकार व्यवसायिक था लेकिन उसे रिहायशी में परिवर्तित कर दिया गया है। जबकि इस मामले में भूमि का प्रकार परिवर्तित करते समय नगर परिषद होडल के PID मेकर व चेकर द्वारा बकाया टैक्स का भुगतान करने, भवन निरीक्षक की मौका रिपोर्ट व व्यवसायिक निर्माण को हटाने उपरांत ही व्यवसायिक से रिहायशी में तब्दील किया जाना चाहिए था। लेकिन सम्बंधित लिपिक व सचिव नगर परिषद होडल द्वारा केवल रिहायशी भूमि के अनुसार डेवलपमेंट टेक्स लेकर नो डयूज जारी करके अनियमितता करनी पाई गई है। जिस सम्बध में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।