नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर विकासखंड भीमताल के ग्राम जंतवाल गांव लमजला में ब्लॉक स्तरीय पशुपालन विभाग पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पशुओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल पाँच दर्जन से अधिक पशुपालकों ने प्रतिभाग किया, ।
जिनके पशुओं के बीच विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा हुई।

जिसमें भैस वर्ग में आन सिंह प्रथम, लता देवी द्वितीय, कुंदन सिंह तृतीय, स्थान पर रहे
गाय वर्ग में रेखा देवी प्रथम, नैतिक सिंह द्वितीय, रश्मि देवी तृतीय,पर बाजी मारी।
बेल जोड़ी में दीवान सिंह प्रथम, भुवन सिंह द्वितीय, सुमित जंतवाल तृतीय, इसी प्रकार बछिया थोरी वर्ग में रेवती देवी प्रथम, कमल जंतवाल द्वितीय, जानकी देवी तृतीय स्थान पर रही। चैंपियन का खिताब सीता देवी ने जीता

जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,
जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

ब्लाक प्रमुख डॉक्टर बिष्ट ने कहा कि पशु प्रदर्शनी से पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु पालन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में बढ़ावा दिया गया।
दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने से ग्रामीण काश्तकारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन के माध्यम से आय बढ़ाना और आधुनिक पशुपालन तकनीकों को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए प्रेरणा मिलती है।
साथ ही वरिष्ठ पशु अधिकारी डा दीक्षित ने पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हेमा जंतवाल द्वारा की गई इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया,बीडीसी अजय जंतवाल, गौरव रमोला, कमल जंतवाल, सुमित जंतवाल, आन सिंह, कुंदन सिंह, दिवान सिंह, भुवन सिंह, रेवती देवी, रेखा देवी, लता देवी पशुपालन डॉ दीक्षित , डॉ स्वाति भोज, डॉ कमला, डॉ विनीता सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।