भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस कुमार ने स्मारकों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन के लिए नया कार्य वितरण आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत ताजमहल में तैनात वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी को हटाकर आगरा किला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ताजमहल जैसे अति-संवेदनशील स्मारक का नया प्रभारी वरिष्ठ सीए कलंदर को बनाया गया है, जहां पर्यटकों की भीड़ और वीआईपी प्रोटोकॉल बड़ी चुनौती रहेगी। इसके अलावा रामबाग स्मारक की जिम्मेदारी अब मुदस्सर अली को दी गई है। एएसआई का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य स्मारकों के संरक्षण कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।