राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने हाल ही में हुई सीए फाउंडेशन की विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि जनवरी 2026 में हुई सीए इन्टर की परीक्षा में प्रिन्स जैन ने प्रथम प्रयास में ही दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया। अक्षिता कोठारी ने सीएमए के गुप-2 एवं हार्दिक सामरा ने सीए, सीएस और सीएमए तीनों की फाउण्डेशन परीक्षाएँ उत्तीर्ण कर अपना लोहा मनवाया।

वर्तमान सत्र में विद्यालय के पूर्व छात्र दिव्यांशु हींगड ने सीए फाइनल परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया था। अन्य पूर्व विद्यार्थी श्रेयांश चोरड़िया , वात्सल्य बडोला, मोहम्मद सामी, पर्ल बंग, राधिका होलानी, केतन बापना, विशाल धाकड, गर्व चपलोत , जैनिल लोढ़ा, कुमकुम जैन , यश खंडेलवाल, मुद्रिका लखारा आदि भी सीए फाइनल की तैयारी कर रहे हैं। निमिषा पगारीया, हरविश पोखरना, देवेन्द्र सिंह, साहित्य चतुर्वेदी, तनिष्क लोढ़ा सीए इंटरमीडिएट एवं नीव डांगी, जयदेव प्रताप सिंह , नयन साहू व रिया जैन सीएस इन्टरमीडिएट की तैयारी कर रहे हैं।

सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय से प्राप्त मजबूत शैक्षणिक नींव एवं वाणिज्य संकाय के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विगत कुछ वर्षों से सेंट पॉल्स स्कूल ने विज्ञान व वाणिज्य संकाय के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले भर में अपनी अलग पहचान
बनाई है।
विद्यालय प्रबंधन और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।