नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में आये दिन कही न कही चोरी की घटनाएं सामने आ रही है।
जिसके चलते डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरोवर नगरी नैनीताल थाना तल्लीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एसएसपी का कहना चोर उच्चको की जगह जेल की सलाखें हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।
पुलिस ने पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के संबंध में 13 मार्च 2026 को आश्रम के सेवादार सम्पूर्णानंद त्रिपाठी ने थाना तल्लीताल में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि आश्रम के पूर्व सेवादार संजू और दीपक कुमार ने 9 मार्च 2026 की रात खिड़की तोड़कर मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली थी। इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।

घटना के त्वरित खुलासे के लिए डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में तथा रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थाना के तल्लीताल के थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया और मुखबिर की सूचना पर 14 मार्च 2026 को भूमियाधार माता मंदिर के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में संजय कार्की उर्फ संजू (20 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम तथा दीपक कुमार (21 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगदी ₹1,324 (नोट व सिक्के) बरामद की गई है। इस मामले में थाना तल्लीताल में मु.अ.सं. 12/2026 के तहत धारा 305/331 (4) BNS तथा विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धारा 317(2)/3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस कार्रवाई में उ0नि0 श्याम सिंह बोरा (चौकी प्रभारी ज्योलीकोट), उ0नि0 सतीश उपाध्याय (थाना तल्लीताल), कांस्टेबल राजेंद्र जोशी (चौकी भुजियाघाट) और कांस्टेबल पदम सिंह (चौकी ज्योलीकोट) शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।