यूपी के बदायूं में गैस को लेकर भ्र्म की स्थिति बनी हुई है गैस एजेंसियों पर लम्बी लम्बी कतारें जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल रहे हैं ! हाँलांकि सरकार ने गैस के पर्याप्त भंडारण का दावा करते हुए गैस की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिये हैं ! मिड लिस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर जिले भर में गैस को लेकर जगह-जगह मारामारी देखने को मिल रही है।
लोगों को सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग बुकिंग करने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं वही गैस एजेंसी संचालक सरवर ना चलने की समस्या बता कर पल्ला झाड़ रहे रहे हैं! हाल ही में गैस एजेंसियों के द्वारा सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया है इस परेशानी से उपभोक्ता उभर भी नहीं पाए थे कि एक और समस्या उनके सामने उत्पन्न हो गई है लोगों को अब आसानी से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है! और अफवाहों का बाज़ार गर्म है! उधर प्रशासन गैस सप्लाई को लेकर एलर्ट नज़र आ रहा है ताकि लोगों को कोई असुविधा ना हो बावजूद इसके गुरुवार को शहर की भारत गैस एजेंसी, सहसवान इंडियन गैस एजेंसी, रमजानपुर गैस एजेंसी समेत जिले भर में गैस बुकिंग करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सहसवान में दोपहर बाद एजेंसी का चैनर बंद कर गैस की किताबें जमा करली गई !
जिससे लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा! अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को नए नियम के तहत गैस डिलेवरी के 25 दिनों के बाद ही गैस बुकिंग की जाएगी उसके बाद ही सिलेंडर दिया जाएगा।
इस बावत जब इंडेन गैस एजेंसी संचालक रमेश से जब बात की गई तो उनका कहना है कि पिछले 5 दिनों के बाद गाड़ी आई है उसी हिसाब से हम अपने गोदाम से ही
DBD होने के बाद सिलेंडर दिए जा रहे हैं होम डिलीवरी सेवाएं अभी बाधित है!


बदायूं
एम. आरिफ़ खान
