नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल राज्य अतिथि गृह सभागार में महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा राज्य सरकार और महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

महिला आयोग उन महिलाओं को जो अपनी शिकायतों को लेकर आयोग तक नहीं पंहुच पाती हैं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु महिला आयोग उनके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जनपद में आगामी 13 मार्च तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।

जनसुनवाई में आयोग के समक्ष कुल 8 प्रकरण प्राप्त हुए। इन शिकायतों में मुख्य रूप से घरेलू हिंसा , महिला उत्पीड़न,संपत्ति विवाद, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रताड़ित किया जाना, घरेलू उत्पीड़न से संबंधित थी सभी शिकायतों को सुनते हुए महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा कि महिला आयोग हमेशा ही महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए खड़ा है पीड़ित महिला को अवश्य लाभ व न्याय मिलेगा ।
उन्होंने कहा कि आज की सुनवाई में जो भी यह आठ प्रकरण प्राप्त हुए हैं वह संबंधित सभी प्रकारण पुलिस विभाग से संबंधित हैं, इस संबंध में उन्होंने पुलिस विभाग को त्वरित जांच करते हुए कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का जनता स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य ही महिलाओं का दर्द सुनना है उनकी समस्याओं का समाधान करना है उन्होंने कहा कि महिला आयोग के समक्ष जो भी शिकायत आज प्राप्त हुई हैं उन पर पुलिस विभाग त्वरित जांच करते हुए कार्रवाई करें। कहा कि जिन मामलों में दो पक्ष हैं,दोनों पक्षों को बुलाकर व सुनकर जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिलाओं से अपील की, कि किसी भी प्रकार की घटना या समस्या की जानकारी निशुल्क दूरभाष नंबर 112 पर दें। साथ ही गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड करने तथा आयोग के दूरभाष नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 13 जनपदों में 13 मार्च, 2026 तक महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राज्य अतिथि गृह नैनीताल में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में
कुल 8 मामलों की सुनवाई हुई, सभी प्रकरणों में पुलिस विभाग की ओर से कार्यवाही होनी थी इस संबंध में पुलिस विभाग को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी, कंचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्रा, अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,उप जिला अधिकारी नवाजिश खालिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला आयोग के प्रतिनिधि व शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।