ग्रेटर फरीदाबाद अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय यथार्थ सुपर स्पेसालिटी हास्पिटल, सेक्टर 88 के प्रांगण मे कायस्थ सभा ग्रेटर फरीदाबाद ने फूलो की होली के साथ होलिकोत्सव मनाया।
इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती प्रवीन बत्रा जोशी ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बच्चो, महिलाओ, और पुरुषो को महिला दिवस और होलिकोत्सव की शुभकामनाऐ दी।
मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के संरक्षक एमके रायजादा, निर्मल कुलश्रेष्ठ एवं विनोद कुलश्रेष्ठ के साथ अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव एवं महिला शाखा अध्यक्ष दीपा सक्सेना ने शाल एवं पुष्प गुच्छ भेट करके किया।
कार्यक्रम के दौरान यथार्थ हास्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट डॉ. विनय पाण्डेय, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.चंचल गुप्ता, एवं वरिष्ठ न्यूरोलाजिस्ट डॉ. मेघा वार्षर्णेय ने स्वास्थ चर्चा में भाग लिया और सम्बंधित बीमारियो एवं इसके उपचार के बारे में सभी को बताया। सभी चिकित्सको का सम्मान अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेट करके सभा के संरक्षक, अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं महिला शाखा की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव ने किया।
कार्यक्रम के मध्य अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को ज्ञापन सौपकर स्थानीय ईएसआई चौक जहां पर भगवान चित्रगुप्त का प्रतीक चिह्न कलम दावात और पुस्तक का स्टैच्यू पहले से विद्यमान है, का नाम भगवान चित्रगुप्त के नाम पर रखने का अनुरोध किया। इस सम्बन्ध मे माननीय महापौर ने सदन की आगामी बैठक मे निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करके शीघ्र उक्त चौक का नाम भगवान चित्रगुप्त के नाम पर रखने का आश्वासन देने पर उपस्थित जनता ने करतल ध्वनि से मुख्य अतिथि का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव के संगीत विद्यालय के बच्चो, नूपुर सक्सेना, मोनिका श्रीवास्तव, अंजू कुलश्रेष्ठ एवं किरन श्रीवास्तव ने अपने नृत्य कला से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पूनम श्रीवास्तव एवं रश्मि श्रीवास्तव का गायन अत्यंत प्रभावपूर्ण रहा। डॉक्टर संदीप सक्सेना के निर्देशन मे भगवान चित्रगुप्त के अवतरण एवं कायस्थो के उत्पत्ति पर संस्था के सदस्य एवं बच्चो ने अत्यंत मनोहारी नाट्य मंचन किया। सभी भाग लेने वाले कलाकारो को प्रमाण पत्र के साथ साथ उचित पारितोषिक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह को सफल बनाने में श्रीमती दीपा सक्सेना,रेशमा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती रंजना सक्सेना, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम सक्सेना, श्रीमती प्रियदर्शनी, श्रीमती नूपुर सक्सेना, मोनिका श्रीवास्तव, अंजू कुलश्रेष्ठ, श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव श्री प्रभात श्रीवास्तव श्री अमित सक्सेना, श्री विक्रांत कुलश्रेष्ठ एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यो ने उल्लेखनीय कार्य किया।
अंत मे अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने यथार्थ चिकित्सालय एवं उपस्थित जनो का समारोह को सफल बनाने के लिये हृदय से आभार ब्यक्त किया।





फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।
