नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से बहुत दूर जनपद हरिद्वार के वैरागी कैंप में आयोजित “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अवसर पर देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विभिन्न अवसरों पर दिए गए संबोधनों के संकलन “विकल्प रहित संकल्प” पुस्तक का लोकार्पण किया गया।
यह पुस्तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अब तक के कार्यकाल के दौरान विभिन्न मंचों पर दिए गए विचारोत्तेजक और दूरदर्शी संबोधनों का संकलन है, जो उत्तराखंड के विकास, सुशासन, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति उनकी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस पुस्तक के संकलक एवं संपादक गिरिजा शंकर जोशी हैं, जो मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र के पोखरी ग्राम के निवासी हैं। उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से हमारे जिला संवाददाता ललित जोशी को इसकी जानकारी दी। श्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण संबोधनों को एकत्रित कर पुस्तक के रूप में संकलित किया है, ताकि जनसामान्य, शोधकर्ताओं तथा युवाओं को उत्तराखंड के विकास विज़न और नीतिगत दिशा को समझने का अवसर मिल सके।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस पुस्तक के प्रकाशन को उत्तराखंड की विकास यात्रा और मुख्यमंत्री धामी के संकल्पों को दस्तावेज़ी रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “विकल्प रहित संकल्प” केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के समग्र विकास, सांस्कृतिक अस्मिता और जनकल्याण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रतिबिंब है। यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।