फरीदाबाद निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा शहरवासियों के लिए फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 14 व 15 मार्च 2026 को टाउन पार्क सेक्टर 12 फरीदाबाद में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल में शहरवासियों और पर्यटकों के लिए फूलों की भव्य सजावट (ग्रैंड फ्लोरल डिस्प्ले), आकर्षक प्रदर्शनी, वर्कशॉप, विभिन्न स्टॉल तथा फ्लोरल एग्जीबिट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य शहर में हरियाली और बागवानी के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा फरीदाबाद की सुंदरता को और निखारना है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ इस फ्लावर फेस्टिवल में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लें और इसे सफल बनाएं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नागरिक मोबाइल नंबर 98117-15068 और 84473-18015 पर संपर्क कर सकते हैं या ई-मेल faridabadflowershow@gmail.com पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।