फरीदाबाद हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने कहा कि यह बजट फरीदाबाद और पलवल की जनता के साथ सीधा अन्याय है। वर्षों से लंबित ट्रॉमा सेंटर की मांग को फिर नजरअंदाज किया गया, जिससे गंभीर मरीजों को अब भी दिल्ली या रोहतक ले जाना मजबूरी बना रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने इन जिलों के युवाओं को निराश किया है। नई सरकारी यूनिवर्सिटी की घोषणा न होना दर्शाता है कि क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता नहीं दी जा रही।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि महंगाई से परेशान गरीब और मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं दी गई। हाउस टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज और अन्य शुल्कों के रूप में जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। पुराने दरों पर ब्याज वसूली और बढ़ते चार्ज के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी आम नागरिक के हितों की अनदेखी है।

यह बजट बड़े प्रोजेक्ट्स और दिखावटी घोषणाओं तक सीमित प्रतीत होता है, जबकि आम आदमी की बुनियादी जरूरतें—स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक राहत—अब भी उपेक्षित हैं।

रविंद्र फौजदार ने कहा कि आम आदमी पार्टी फरीदाबाद और पलवल की जनता के हक की आवाज उठाती रहेगी और इन मुद्दों को मजबूती से सरकार के सामने रखेगी।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।