नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास पूरे प्रदेश में होली का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ युवाओं से लेकर पुरुषों, महिलाओं की होली से पूरा सरोवार नजर आ रहा है। वही सेंट जॉन्स विधालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने हैपी होली कह कर सबका मन मोह लिया।
और जमकर नृत्य कार्यक्रम कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

विद्यालय परिसर में रंगों के पर्व होली का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया, इस अवसर पर नन्हें- मुन्ने बच्चों ने हर्बल रंगों का उपयोग करते हुए जमकर मस्ती की जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कार्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगों की खुशियों के साथ हुई, जहां विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता रावत द्वारा बच्चों को पिचकारियाँ वितरित की गईं।
इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं दौड़ों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को कविता गंगोला द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की गई। पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण देखने को मिला और सभी ने मिलकर होली की खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता गंगोला रही जो कि नगर की प्रसिद्ध समाजसेविका हैं।
उन्होंने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया और सभी ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व को आनंदपूर्वक मनाया।इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा, आशा जोशी, विक्रम सिंह रावत,किरन मेर, लता फर्त्याल, रुचि साह, पल्लवी जोशी, हर्षिता आर्या, किरन रतूड़ी,तुलसी, पूनम एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।