केंद्र सरकार चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार -सी.पी.जोशी

चित्तौडगढ़, 27 फरवरी। चित्तौडगढ़ संसदीय क्षेत्र के नेतावल महाराज स्टेशन के विकास हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जो कि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार नेतावल महाराज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म का निर्माण, स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यात्री सुविधाओं का विस्तार, यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान बेहतर सुविधा हेतु बस टाइप शेल्टर विथ सीटींग अरेंजमेन्ट (05 संख्या)” का निर्माण व स्टेशन के समग्र उन्नयन अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक कार्य की कार्ययोजना में शामिल किया है। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल के माध्यम से देश के छोटे एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों का निरंतर उन्नयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों को भी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। नेतावल महाराज क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीण एवं आवागमन केंद्रों में से एक है। इन विकास कार्यों से यात्रियों को अत्यंत लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में आवागमन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी समय में क्षेत्र की अन्य रेल परियोजनाओं को भी शीघ्र गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण राष्ट्र में आधारभूत संरचना के विकास को और अधिक गति मिलेगी तथा आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।