सरोवर नगरी नैनीताल जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, द्वारा विकास भवन सभागार, भीमताल में नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों के निस्तारण हेतु एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया।

आयोजित कैम्प में नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर क्षेत्र के 85 आवासीय भवन मानचित्रों की स्वीकृति निर्गत की गयी है जिसमें से 04 व्यवसायिक भवन मानचित्र हैं, इसके अतिरिक्त 21 भवन मानचित्रों में डिजिटल सिग्नेचर जारी करते हुये मानचित्र निर्गत किये गये।

उक्त के अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में 23 भवन मानचित्रों की स्वीकृति निर्गत की गयी तथा 14 भवन मानचित्रों में डिजिटल सिग्नेचर जारी करते हुये मानचित्र निर्गत किये गये।

उक्त आयोजित कैम्प में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल सहित विभिन्न विभागों जिनकी मानचित्र स्वीकृति हेतु अनापत्ति की आवश्यकता होती है, के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमें जल संस्थान, राजस्व विभाग, टाउन प्लानिंग, सहायक भू-वैज्ञानिक, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अग्नि शमन विभाग आदि सम्मिलित रहे

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।