नैनीताल। नैनीताल जनपद के न्यायलयों व हाईकोर्ट के बाद आज कुमाऊँ का सबसे बड़ा राजकीय चिकित्सालय डॉक्टर सुशीला तिवारी को एक ईमेल मिलता है ।
जिसमें मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल के भीतर और बाहर सघन जांच की गई। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए अस्पताल में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी गई ।
और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।
प्राथमिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह धमकी भरा मेल फर्जी भी हो सकता है, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई।

पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। साइबर सेल की मदद से मेल की जांच की जा रही है।
वही हाईकोर्ट में भी डॉग स्क्वायड दस्ते ने भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है ।कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।