होली पर्व ऐसा पर्व है जो दुश्मनों को भी गले लगा लेता है। सरिता आर्या।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों होली की धूम मची हुई है। वैसे तो पोष माह के रविवार से होली गायन शुरू हो जाता है। जहाँ बैठकी होली होती है जो राग, विहागो में आधारित होती है। इसमें तमाम रागों को गाया जाता है जिसमें आजकल छोटे छोटे बच्चों को नवीन वेगाना गुरुजी तालीम दे रहे हैं। सभी बच्चे बड़ी ही शोक से होली गायन कर रहे हैं साथ ही सीख भी रहे हैं। यहाँ श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान 30वां होली महोत्सव फागोत्सव आज से शुरू हो गया है ।
जिसमें महिलाओं व स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा होली जलूस निकाला गया जो तल्लीताल से होता हुआ मालरोड बाज़ार होता हुआ श्री राम सेवक सभा मैदान पर पहुँचा। इस दौरान महिलाओं ने व छात्र छात्राओं ने होली गीत व स्वांग आदि बन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर डाला। नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों तमाम क्षेत्रों में होली की धूम देखी जा रही है। अलग अलग टोलियों द्वारा होली गायन व हँसी मजाक का दौर जारी है। यहां लेक सिटी वेलफेयर एसोसिएशन महिलाओं द्वारा भी होली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कहने का तात्पर्य है सरोवर नगरी इन दिनों होली के रंग में दिखाई दे रही है। जलूस का शुभारंभ विधायक नैनीताल सरिता आर्या, व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने किया। उन्होंने कहा होली पर्व एक ऐसा पर्व है जो दुश्मन को भी गले लगा लेता है आपसी भाई चारे का पर्व है होली। इस अवसर पर राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, आंनद बिष्ट, गिरीश भट्ट, डॉक्टर ललित तिवारी, विमल चौधरी, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।