जयपुर रैली के लिए चयन
भिंडर की होनहार बेटी हर्षिता चुंडावत ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से शहर और जिले का नाम रोशन किया है। स्काउट-गाइड गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली हर्षिता का चयन राज्य पुरस्कार रैली के लिए किया गया है। यह रैली 9 फरवरी से 12 फरवरी तक जयपुर में आयोजित हुई ,जिसमें प्रदेशभर से चयनित प्रतिभागीयो ने भाग लिया
11 फरवरी को आयोजित मुख्य समारोह में हर्षिता को राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल हर्षिता बल्कि पूरे भिंडर शहर के लिए गर्व का विषय है।
हर्षिता लंबे समय से स्काउट-गाइड से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न सामाजिक अभियानों, स्वच्छता कार्यक्रमों तथा जागरूकता रैलियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। उनकी अनुशासनप्रियता, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है।
हर्षिता की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार जोशी , गाइडर बीना बागोरिया, राजेंद्र शर्मा , दिनेश प्रकाश शर्मा, स्काउटर महेंद्र मीणा व विद्यालय परिवार आदि ने बधाई दी।





रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान
