नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत तमाम क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा विगत 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरोवर नगरी नैनीताल से दूर 11 किलोमीटर भवाली क्षेत्र में कोतवाली भवाली और यातायात पुलिस की टीम ने डेविटो हायर सेकेंड्री स्कूल भवाली के छात्र/छात्राओं के साथ मिलकर यातायात जागरूकता रैली निकाली और आमजनमानस को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम हेतु जानकारी भी दी गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

उक्त अभियान के तहत  डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में कोतवाली भवाली एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा डेविटो हायर सेकेंड्री स्कूल भवाली के छात्र/छात्राओं के साथ मिलकर नगर पालिका ग्राउंड भवाली से मुख्य बाजार होते हुए चौराहा भवाली तक पैदल मार्च रैली का आयोजन किया गया तथा सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम के साथ आमजनमानस/वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का संदेश देते हुए जागरूक किया गया ।

यातायात पुलिस द्वारा सभी को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगो द्वारा वाहन न चलाने, छात्र/छात्राओं को अपने परिजनों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने, Good Samaritan के अंतर्गत सडक दुर्घटना पर घायलों की तत्काल मदद करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक भवाली श प्रकाश मेहरा व यातायात पुलिस टीम द्वारा उपस्थित टैक्सी/बस चालकों व आमजनमानस को भी यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में लगभग 180 छात्र/छात्रा/गुरूजन व आमजनमानस उपस्थित रहे।

पुलिस जागरूकता टीम

प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा।
व.उ.नि. आशिफ खान।
अ.उ.नि. लेखराज कंबोज।
अ. उ. नि. हरीश सिंह।
हे.कानि.टीपी मनोज पंत।
कानि.हरीश बिष्ट।
महिला 31वीं पीएसी रुद्रपुर
हो. गा.अमित सिंह
तमाम पुलिस के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।