सरगुजा जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ 10 फरवरी दिन मंगलवार से किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी प्रसाद सहित स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सामूहिक दवा सेवन करते हुए अभियान का शुरूआत किया गया है। बीएमओ डॉक्टर ओपी प्रसाद ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में फाइलेरिया से मुक्ति दिलाने के इस प्रयास में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा फाइलेरिया रोधी दवा सेवन करने के लिए समाज में एक सकारात्मक माहौल तैयार करने की जरूरत है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर में जाकर लोगों को फाइलेरिया दवा का सेवन कराया जाएगा। इस दौरान डॉ रेखा प्रसाद, RMA पिंकी टंडन,श्रीमती सी नागवंशी बीपीएम साधना लकड़ा, फार्मासिस्ट अमित सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : अशफाक खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।