सरोवर नगरी नैनीताल से दूर विकास भवन भीमताल में सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र नैनीताल द्वारा जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पांडे द्वारा भी इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु प्रमुख साइबर खतरों और निवारण तकनीकों के बारे में उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करने और नागरिकों के बीच एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करने के बारे में बताया गया।

कार्यशाला में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नैनीताल, तिलोत्मा यादव द्वारा बताया कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए इंटरनेट और एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, सुरक्षित इंटरनेट दिवस “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” थीम के तहत मनाया जा रहा है।

   कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी  गोपाल गिरी, जिला शिक्षा अधिकारी  पुष्कर लाल टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार बैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया |

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।