आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत “सम्पूर्णता अभियान 2.0” के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पशु चिकित्सालय लखनपुर में विभागीय सूचकांक गौवंशीय पशुओं में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग टीकाकरण संतृप्ति के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम आदरणीय कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचयात लखनपुर श्री प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा उपसंचालक पशुधन विकास विभाग जिला-सरगुजा डॉ. आर. पी. शुक्ला के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डॉ. सफदर अली खान द्वारा विभागीय टीकाकर्ता टीम को खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशु बधियाकरण, पशु उपचार एवं जागरूकता कार्यक्रमों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला द्वारा एफएमडी टीकाकरण को शत-प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाने हेतु सभी उपस्थित कर्मियों को शपथ दिलाई गई।उपसंचालक डॉ. आर. पी. शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में विकासखंड लखनपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पशु टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाएंगे, जिससे सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग लखनपुर के समस्त शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, पीएआईडब्ल्यू, पशु सखी तथा स्थानीय बेरोजगार युवक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : अशफाक खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।