कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने पार्टी के स्थानीय बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के बिना सीधे आम जनता के बीच पहुंचकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से बातचीत की और स्थानीय समस्याओं तथा कांग्रेस के प्रति उनके रुझान को समझने का प्रयास किया।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि शाहनवाज आलम ने आजाद नगर, नवादा शेखान, राजीव नगर, बाकरगंज, छोटी बमनपुरी और सुभाष नगर में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों पर लोगों के विचार जाने।
पंडित राज शर्मा के अनुसार, संवाद के दौरान ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर भी लोगों की राय जानने का प्रयास किया गया। शाहनवाज आलम ने लोगों से उनकी चिंताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर बातचीत की तथा कांग्रेस की विचारधारा और कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करने का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं और उनकी प्राथमिकताओं को समझना है। नुक्कड़ संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे भी सामने रखे।
मुख्यरूप से , जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट, कटिहार से मोहम्मद सेफ, किठौर से हाशिम अली जुनैद हसन, सुरेश दिवाकर, तीर्थ मधुकर प्रवीण उपाध्याय, उल्फत सिंह कठेरिया, डॉ बीना जायसवाल, योगेश जायसवाल, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, डॉक्टर सरताज हुसैन, पाक़ीज़ा खान, सोनू खान मोहम्मद कासिम, सोमपाल प्रजापति, सफदर अली बुखारी, आदि अनेकों लोग उपस्थित रह कर सहयोग दिया।

अमित कुमार कश्यप

बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *