:- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।:- आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।:- नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी कि नाबालिग लड़की दिनांक 15/01/26 को घर से बिना बताये कही चली गयी है,आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की लड़की को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 14/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग को दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो बताई कि आरोपी वीरेंद्र यादव पीड़िता को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी वीरेंद्र यादव को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *वीरेंद्र यादव आत्मज जगन राम उम्र 19 वर्ष साकिन मांजा लखनपुर* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।

रिपोर्ट : अशफाक खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।