नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर लगभग 65 किलोमीटर हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर बगीचा इलाके में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।
यहाँ बता दें छोटे भाई की बीमारी के चलते आर्थिक तंगी के कारण बड़े भाई ने किया लौटे से वार, हो गई हत्या। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
एस पी मनोज कत्याल ने बताया मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी से अवैध असलहे की बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में भी अभियोग दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी और छोटे भाई की बीमारी से तनाव में आरोपी ने शराब के नशे में बहस के दौरान अपने ही भाई सोनू जायसवाल की हत्या कर दी। आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जहां से जेल भेज दिया जायेगा।

जानकारी के मुताबिक, घटना तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे हुई। संदीप अपने परिजनों के घर पहुंचा और छोटे भाई से बहस करने लगा। बीच-बचाव करने पर उसने परिवार को धमकाया और हमला जारी रखा। गंभीर चोटों के बाद सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर वादी अंकित जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने फोरेंसिक जांच की और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई।

पुलिस ने संदीप जायसवाल, पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद, निवासी राम मंदिर बगीचा, हल्द्वानी को एक 32 बोर रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त लोटा भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। छोटे भाई की लंबी बीमारी और इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी से वह तनाव में था। इसी तनाव और शराब के प्रभाव में उसने गुस्से में आकर मारपीट की, जिससे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही जाँच भी शुरू कर दी है। पुलिस टीम में तमाम लोग मौजूद रहे जिन्होंने चार घण्टे के भीतर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।
विजय सिंह मेहता – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर –कोतवाली हल्द्वानी
उ0नि0 रविन्द्र राणा – प्रभारी चौकी मेडिकल
उ0नि0 कृपाल सिंह – चौकी प्रभारी हीरानगर
कानि0 मौ0 अजहर – कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 जगदीश भण्डारी – कोतवाली हल्द्वानी मौजूद रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।