नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र के दौरे पर चार फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रमण पर आ रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार फरवरी को अपरान्ह 12 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर, अपरान्ह एक बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पंहुचेंगे।
मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह एक बजकर 20 मिनट अमरदीप होटल पहुॅचकर वहॉं प्रेसवार्ता करेंगे।
प्रेसवार्ता के उपरान्त मुख्यमंत्री अपराह्न 2ः50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 3:00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पंहुचेंगे जहॉं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री वहॉं से कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल जमरानी को प्रस्थान कर 4ः10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड काठगोदाम को रवाना होंगे, वहॉ से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।